Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2021

कृषि बिल वापसी पर सीएम हेमंत सोरेन ने क्या कहा ?

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कृषि बिल वापस लिए जाने की बात करे जाने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने  पोस्ट करते हुए लिखा - " आज सुबह-सुबह देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने काले कृषि क़ानून को वापस लेने की घोषणा की। यह बहुत ही हास्यास्पद घोषणा है। अब पूरी भाजपा इस प्रचार में लगी है कि प्रधानमंत्री जी किसानों के हितैषी दिखें!यह बात साबित हुई है कि देश में आज भी लोकतंत्र जींदा है।हम माँग करते हैं कि प्रधानमंत्री जी तत्काल इस आंदोलन में मारे गए किसानों को 5-5 करोड़ रुपए मुआवज़ा दें और उन्हें शहीद का दर्जा दें। मारे गए किसानों के परिवार के सदस्य को नौकरी दें। उनके ऊपर जो FIR हुए हैं, न्यायालय में मामले लम्बित हैं, उन्हें अविलंब वापस ले।और इतने वक्त तक किसान जो सड़कों पर थे, जो घर-बार छोड़कर बाल-बच्चों के साथ सड़क पर थे, उन देश के सभी किसानों को फसल की क्षतिपूर्ति के लिए 10-10 लाख रुपए दें। साथ ही अविलंब केंद्रीय कृषि मंत्री को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।"

Krishi Bill - मजबूर हुई सरकार, किसान की जीत

कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार बैकफुट आ गयी है। शुक्रवार को गुरु पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के खास अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया। पीएम ने कहा कि मैं आज देशवासियों से क्षमा मांगते हुए यह कहना चाहता हूं कि हमारी तपस्या में कोई कमी रह गई होगी। उन्होंने कहा कि कुछ किसान भाइयों को समझा नहीं पाए। आज गुरुनानक देव का पवित्र पर्व है। ये समय किसी को दोष देने का समय नहीं है। आज पूरे देश को यह बताने आया हूं कि सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू कर देंगे। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने आंदोलन पर बैठे लोगों को प्रकाश पर्व पर अपने घर वापस जाने की अपील की। 

Ranchi Cricket Match - इंडियन टीम ने होटल में किया आराम तो पिच का मुआयना करने पहुंचा NZ टीम मैनेजमेंट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें शाम 5 बजे तक रांची पहुंची। एयरपोर्ट से सीधे सभी खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच होटल ले जाया गया। एयरपोर्ट से होटल ले जाने के क्रम में किसी भी प्रकार का दिक्कत न हो इसका ख्याल रखा गया. आम जनता के साथ पत्रकारों को भी एयरपोर्ट से दूर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक होटल पहुंचते ही न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच सहित कुछ स्टाफ JSCA स्टेडियम के लिये निकल गए। वे वहां पिच का जायजा लिए। वहीं इंडियन टीम मैनेजमेंट और प्लेयर्स होटल में ही रहे और आराम किए।   कब होगी मैच  JSCA सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक दोनों टीम प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लेगी। संभव है कि शुक्रवार की सुबह दोनों टीम के कुछ प्लेयर्स छोटे सेशन में भाग लें। शुक्रवार शाम 7.30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा।   झारखण्ड के लोगों में उत्साह    गुरूवार को होने वाले मैच को लेकर झारखण्ड के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

Ranchi - गिरिडीह के नौ पार्षद भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल

गिरिडीह के नौ पार्षद भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल। गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की उपस्थिति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के के समक्ष सभी ने रांची में झामुमो में शामिल हुए।

रांची : मुख्यमंत्री ने सभी डीसी के साथ बैठक कर ली जानकारी

  धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती के दिन पूरे राज्य में शुरू हुए "आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम की जानकारी हेतु विभिन्न जिला उपायुक्तों के साथ बैठक में भाग लिया। सभी को शिविर में आने वाले लोगों के आवेदन और मामलों के निष्पादन हेतु निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने किया पोस्ट

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है- "आज धरती आबा बिरसा मुंडा की पावन जन्मस्थली से झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर "आपके अधिकार-आपकी सरकार-आपके द्वार" कार्यक्रम का शुभारंभ करने का सौभाग्य मिला।  आप सभी से अपील है अगले 45 दिनों तक राज्यभर में चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाओं का लाभ अवश्य लें।"

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया पोस्ट

  राज्यपाल श्री रमेश बैस और मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren ने कांके रोड स्थित मदरा मुंडा राजकीय अतिथिशाला (राज भवन) का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण भी किया। अतिथिशाला की बाह्य दीवारों पर झारखण्ड की कला-संस्कृति को दर्शाया गया है

झारखण्ड के सीएम ने किया पोस्ट

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा की जयंती पर पोस्ट करते हुए लिखा है- आज राज्य की पावन धरती उलिहातू में धरती आबा बिरसा मुंडा के वंशज आदरणीय श्री सुखराम मुंडा जी का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर उन्हें भूमि बंदोबस्ती पट्टा सौंपने और अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने का भी सौभाग्य मिला।

Jharkhand News - अगले तीन दिनों तक राज्य में छाए रहेंगे बादल, 13 और 14 नवंबर को बारिश और वज्रपात के आसार

झारखंड में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है कि बगांल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम पहुंचता हुआ आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंच गया है। इसका असर अगले तीन दिनों तक झारखंड में भी देखने को मिलेगा। शनिवार से राज्य के लगभग सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इन जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन की भी संभावना है। इसके साथ ही तेज हवा चल सकती है। 17 नवंबर से साफ होगा आसमान

jpsc परीक्षाफल घोषित

राँची- झारखंड लोक सेवा आयोग JPSC ने सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परिणाम में कुल 4297 उम्मीदवार सफल घोषित किये गये हैं। 18 पन्ने में जारी रिजल्ट में बीसी-2 कैटेगरी से 244, बीसी-1 कैटेगरी से 401, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से 305, एससी कैटेगरी से 389, एसटी कैटेगरी से 1057 और अनारक्षित कैटेगरी से 1897 उम्मीदवार सफल हुए हैं।