Jharkhand News - अगले तीन दिनों तक राज्य में छाए रहेंगे बादल, 13 और 14 नवंबर को बारिश और वज्रपात के आसार
झारखंड में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है कि बगांल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम पहुंचता हुआ आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंच गया है।
इसका असर अगले तीन दिनों तक झारखंड में भी देखने को मिलेगा। शनिवार से राज्य के लगभग सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इन जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन की भी संभावना है। इसके साथ ही तेज हवा चल सकती है।
17 नवंबर से साफ होगा आसमान
Comments
Post a Comment