Ranchi Cricket Match - इंडियन टीम ने होटल में किया आराम तो पिच का मुआयना करने पहुंचा NZ टीम मैनेजमेंट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें शाम 5 बजे तक रांची पहुंची। एयरपोर्ट से सीधे सभी खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच होटल ले जाया गया।
एयरपोर्ट से होटल ले जाने के क्रम में किसी भी प्रकार का दिक्कत न हो इसका ख्याल रखा गया. आम जनता के साथ पत्रकारों को भी एयरपोर्ट से दूर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक होटल पहुंचते ही न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच सहित कुछ स्टाफ JSCA स्टेडियम के लिये निकल गए। वे वहां पिच का जायजा लिए। वहीं इंडियन टीम मैनेजमेंट और प्लेयर्स होटल में ही रहे और आराम किए।
कब होगी मैच
JSCA सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक दोनों टीम प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लेगी। संभव है कि शुक्रवार की सुबह दोनों टीम के कुछ प्लेयर्स छोटे सेशन में भाग लें। शुक्रवार शाम 7.30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा।
झारखण्ड के लोगों में उत्साह
गुरूवार को होने वाले मैच को लेकर झारखण्ड के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.
Comments
Post a Comment